नगर के चन्नीवाला प्राचीन शिव मंदिर से श्रद्धालुओं ने ढोल नगाड़ों के साथ गणेश विसर्जन शोभायात्रा निकाली। वहीं नगर में दर्जन स्थानों पर पुष्प वर्षा से शोभा यात्रा का स्वागत किया गया। शनिवार को सैकड़ो श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर परिसर से शोभा यात्रा शुरू की गई। शोभायात्रा ने नगर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया इसके बाद गंगा तट पर मूर्ति का विसर्जन किया गया।