Dhanbad Cum Kenduadih Cum Jagata, Dhanbad | Sep 1, 2025
उपायुक्त आदित्य रंजन ने SNMMCH में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पुख्ता इंतजाम के निर्देश दिए। उन्होंने अधीक्षक डॉ. डी.के. गांडोरिया से सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ली और कहा कि किसी भी हालत में दुर्व्यवहार की घटना नहीं होनी चाहिए। होमगार्ड जवानों के लिए सुविधाएं भी सुनिश्चित की जाएंगी।