तमकुहीराज की एसडीएम आकांक्षा मिश्रा ने क्षेत्र में चल रहे दो अलग-अलग भूमि विवादों का निरीक्षण किया। पहला विवाद नगर पंचायत तमकुहीराज में फोरलेन के किनारे भवन निर्माण को लेकर था। दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ने पर पुलिस ने दोनों को थाने बुलाया। दूसरा विवाद सरया खुर्द गांव में था। यहां भी दो पक्ष लंबे समय से तहसील और थाने के चक्कर लगा रहे थे।