धर्मपुर में भारी वर्षा ने कई लोगों के घरों दुकानों को तबाह कर दिया है। प्रदेश भाजपा संगठन की ओर से आई राहत सामग्री को प्रभावित परिवारों को वितरित किया। प्रदेश के पूर्व मंत्री ठाकुर महेन्द्र सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार दोपहर 3 बजे मंडल भाजपा अध्यक्ष लेखराज व भाजपा नेता रजत ठाकुर ने 120 प्रभावित परिवारों राहत सामग्री बांटी जिसमें कम्बंल, आटा व दूध शामिल है।