आज यानी मंगलवार को करीब 3:30 बजे मिली जानकारी के अनुसार नुह कांग्रेस विधायक चौधरी आफताब अहमद ने विधानसभा में तीसरे दिन कानून व्यवस्था पर भारतीय जनता पार्टी को घेरा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरीके से चरमरा गई है। यहां बेटियों का इंसाफ बहुत महंगा हो गया है। बेटी मनीषा के कातिलों को सरकार अभी तक पकड़ नहीं पाई है।