बुधवार को मुजफ्फरनगर पहुंचीं साध्वी प्राची ने मीडिया से बातचीत में नेपाल, श्रीलंका और बांग्लादेश में हो रही हिंसा का जिक्र करते हुए कहा कि राष्ट्रवादी लोगों को अब गंभीर चिंतन करना चाहिए। साध्वी ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। यहां आर्मी है, न्यायपालिका है, संविधान है। इसलिए भारत में कभी अराजकता की स्थिति नहीं आ सकती।