नागौर कृषि मंडी के व्यापारियों सहित प्रदेश भर के व्यापारियों ने शुक्रवार को यूजर चार्ज हटाने सहित चार मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। इस दौरान व्यापारियों ने सरकार के समक्ष किया मांग रखी कि व्यापारियों पर युजर चार्ज लगाने से उन पर भार बढ़ रहा है। नागौर कृषि मंडी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने शुक्रवार शाम 5:00 बजे प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी है।