शनिवार को 3 बजे सदर अस्पताल में डीपीएम हाउस के पास एंबुलेंस कर्मियों ने यूनियन का गठन किया। यूनियन के प्रदेश सचिव सह पटना जिलाध्यक्ष देवरंजन ने बताया कि एंबुलेंस कर्मियों के आवाहन पर कैमूर पहुंचा हूं और नए यूनियन का आज गठन किया गया है। एंबुलेंस कर्मी निर्णय लेंगे कि कब ये लोग हड़ताल पर जाएंगे। हड़ताल का मुख्य कारण है हम लोगों का वेतन कटौती करके देना।