मानसून सत्र समाप्त होने के बाद हजारीबाग पहुंचे भाजपा सांसद मनीष जायसवाल ने विपक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि 21 दिनों का मानसून सत्र विपक्ष ने हंगामे से बर्बाद कर दिया। 120 घंटे चलना था सत्र, लेकिन महज 30 घंटे ही चला।सांसद ने बताया कि उन्होंने सत्र के दौरान 40 प्रश्न उठाए, जिनमें 32 हजारीबाग क्षेत्र से जुड़े थे।