रायसेन के मंदिरों में आज शाम की आरती नहीं होगी। पूर्ण चंद्र ग्रहण के कारण दोपहर 12:57 बजे से सूतक काल शुरू हो गया है। इसके चलते मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए हैं। यह साल 2025 का दूसरा चंद्र ग्रहण है। भारत में यह पहला और आखिरी चंद्र ग्रहण होगा। ग्रहण रात 9:56 बजे शुरू होगा। रात 11:41 बजे ग्रहण अपने चरम पर होगा। रात 1:26 बजे ग्रहण समाप्त होगा।