दसलक्षण महापर्व के अवसर पर रविवार दोपहर 3 बजे नगर में भक्ति और उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिला। भगवान जिनेन्द्र देव की भव्य शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। शोभा यात्रा में महिलाएं भक्ति गीतों पर नृत्य करतीं और डांडिया खेलतीं नजर आईं। भक्तिमय गीत व भजनों ने वातावरण को भक्ति रस में रंग दिया।