चरखी दादरी शहर में शमशान घाट को जाने वाले रास्ते में दूषित जलभराव होने से नागरिकों को बहुत परेशानी हो रही है। फौगाट खाप प्रधान सुरेश फौगाट व भगत सिंह सेना अध्यक्ष कृष्ण फौगाट सहित अन्य लोगों ने आज शनिवार को दोपहर 1 बजे प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष जताया। उन्होंने बताया कि पिछले काफी समय से शमशान घाट को जाने वाले रास्ते में दूषित जलभराव हो रहा है।