जिले में 1 जून से 24 अगस्त,तक 779.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है,जो गत वर्ष की तुलना में 236.6 मिलीमीटर वर्षा अधिक है। पिछले वर्ष इसी अवधि में 542.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।24 अगस्त,रविवार को सर्वाधिक 17 मिलीमीटर वर्षा मुरैना में दर्ज की गई है।जौरा में 9,कैलारस में 8 और सबलगढ़ में 3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।जबकि अम्बाह-पोरसा में निरंक रही।