महरौनी, 22 सितंबर 2025। आज नगर महरौनी में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भारत सरकार की ओर से सैकड़ों आवश्यक उपभोक्ता वस्तुओं पर जीएसटी कर में दी गई राहत के विषय में लोगों एवं व्यापारी बंधुओं को जानकारी दी गई। कार्यकर्ताओं ने दोपहर लगभग 2:30 बजे नगर में पहुंचकर बताया कि सरकार के इस निर्णय से आम जनता को रोजमर्रा की वस्तुएं सस्ती दामों पर उपलब्ध होंगी।