कच्चा मकान गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत, कोहराम मऊआइमा थाना क्षेत्र के सिसवा गांव में एक कच्चे मकान के गिरने से मलबे में एक बुजुर्ग दंपति दब गए। जिससे पत्नी की मौत हो गई जबकि पति को मामूली चोटें आईं। बताया जाता है कि मऊआइमा थाना क्षेत्र के सिसवा बीती रात लगातार बरसात के बुजुर्ग दंपति का कच्चा मकान ढह गया। जिससे मलबे में दंपति दब गए। चीख पुकार सुनकर आस पास के लोग काफी मशक्कत के दोनों को बाहर निकाले। आनन फानन में उपचार के लिए अस्पताल ले जा रहे थे कि मंजउका देवी (60)की रास्ते में ही मौत हो गई। उनके पति कन्हई को मामूली चोटें आई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।