सोलन के कुम्हारहट्टी ओछघाट सड़क मार्ग पर शूलिनी विश्विद्यालय के समीप एक कार दुर्घटना का शिकार हुई है। जानकारी के अनुसार एक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कार सवार लोग MMU जा रहे थे। यह घटना तब पेश आई जब गाड़ी शूलिनी विश्विद्यालय के समीप पुल से गुजर रही थी। फिलहाल गाड़ी में सवार लोगों को चोटें आई है। पुलिस भी मामले की जांच कर रही हैं।