खमरिया फैक्ट्री में आज शनिवार लगभग साढ़े 11 बजे सुबह एक हादसा हो गया। जिसमें फिलिंग सेक्सन 1 में कार्य कर रहे कर्मचारी के हाथ में डेटोनेटर फट गया। इस हादसे में कर्मचारी का हाथ बुरी तरह झुलस गया। जिसे इलाज के लिए खमरिया अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उसकी हालत को देखते हुए उसे निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।