सिवनी में मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष के कुशल मार्गदर्शन में शुक्रवार को कुटुम्ब न्यायालय सिवनी में मीडिएशन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मनीषा बसेर प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय सिवनी एवं लक्ष्मण कुमार वर्मा प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शामिल हुए।