रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि टोल प्लाजा पर कुछ कर्मचारियों ने उन्हें रोक लिया। जिसके बाद कर्मचारी उनके साथ गाली-गलौज कर रहे थे। आरोप है की गाली गलौज का विरोध करने पर टोल कर्मचारियों ने व्यक्ति के साथ मारपीट की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।