इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा मधेपुरा द्वारा आज गुरुवार को दिन के 12 बजे विश्व रेड क्रॉस दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डीडीसी अवधेश कुमार आनंद द्वारा रेड क्रॉस का झंडोत्तोलन कर की गई। इसके उपरांत रेड क्रॉस के संस्थापक जीन हेनरी ड्यूूनेंट के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।