अपराधियों पर शिकंजा कसने में नगरा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह के निर्देशन और रसड़ा सीओ आलोक गुप्ता की देखरेख में थाना नगरा प्रभारी रत्नेश कुमार दुबे के नेतृत्व में सोमवार को पुलिस ने पांच वारंटी को गिरफ्तार किया है। नगरा थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार दुबे ने सोमवार को दोपहर 1 बजे इसकी जानकारी पत्रकारों को दी।