कैंट थाना पुलिस ने घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ कर फरार हुए आरोपी को पकड़ा है। 8 सितंबर को थाना प्रभारी अनूप भार्गव ने बताया, 2020 में आरोपी अशोक जाटव निवासी बिलोनिया महिला से छेड़छाड़ के मामले में 5 साल से फरार था। जिसका जिला न्यायालय से स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी था। 7 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर 8 सितंबर को न्यायालय में पेश किया गया है।