नारनौल शहर में सुभाष पार्क के पास गली का निर्माण हो रहा है। यह गली करीब 25 फुट है तथा इसकी लागत भी करीब ढाई लाख रुपए ही है। इस गली में नालियों के ऊपर लोगों ने अतिक्रमण किया हुआ था। रोड के निर्माण के समय इनको तोड़ा जा रहा था। इसी गली में भाजपा ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य का भी मकान है।