लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के दरबारपुर गांव के कुआं से एक महिला का शव पुलिस ने बरामद किया है। जानकारी के अनुसार मृतक महिला सुरुज हांसदा का शादी करीब पांच वर्ष पहले दरबारपुर गांव के माइकल सोरेन साथ के हुई थी। कुछ दिन पूर्व माइकल सोरेन ने दूसरी शादी कर दूसरी पत्नी को घर ले आया। जिससे पूर्व पत्नी के साथ आये दिन झगड़ा होते रहता था।