जिला पुलिस बल में 40 वर्षों से अधिक सेवा देने वाले तीन पुलिस अधिकारी सेवानिवृत्त हो गए। उनकी सेवाओं को सम्मान देने के लिए पुलिस अधीक्षक पन्ना, साईं कृष्ण एस. थोटा की अध्यक्षता में आज एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों में उप निरीक्षक विष्णु दत्त चतुर्वेदी, सहायक उप निरीक्षक मोहन पांडेय, और सहायक उप निरीक्षक मान सिंह शामिल है।