अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ के प्लेटिनम जयंती वर्ष के अवसर पर बीमा कर्मचारी संघ हजारीबाग मंडल ,गिरिडीह शाखा इकाई के द्वारा बर्ड्स गार्डन स्कूल राजगंज में सोमवार को 3 बजे तक डेंटल चेक अप कैंप लगाया गया। कैंप की जानकारी देते हुए सचिव धर्म प्रकाश ने कहा कि यह बस अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ का प्लेटिनम जुबली वर्ष है।