पेड़ गिरने से कच्चा मकान धराशायी हो गया। घर की छान-छप्पर में पर रखा एक पत्थर टूटकर बच्ची पर गिर गया। पेड़ गिरने पर परिवार के चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घर में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायल बच्ची को तत्काल मुंगावली सिविल अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां पर उसकी मौत हो गई।