गणेश उत्सव के दौरान बाढ़ वाले गणेश मंदिर पर चतुर्थी से चल रहे विभिन्न धार्मिक आयोजन अखंड रामायण पाठ में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए। शुक्रवार दोपहर 2 बजे शिवराज सिंह चौहान उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह चौहान भी विदिशा रंगई बाढ़ वाले गणेश मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने सबसे पहले वृक्षारोपण किया और उसके बाद पूर्णाहुति यज्ञ में सम्मिलित हुए।