दरभंगा के घनश्यामपुर थाना में युवती ने जिसके खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था, उसी से शादी रचा ली। पीड़िता फिलहाल 8 महीने की प्रेग्नेंट है। युवती का कहना है कि जबतक बच्चे का जन्म नहीं हो जाता, तब तक केस वापस नहीं लेगी। उसे डर है कि आरोपी फिर उसे छोड़कर चला जाएगा। दरअसल ये मामला अफेयर से जुड़ा है। प्यार में दोनों की नजदीकियां बढ़ी तो लड़की गर्भवती हुई।