गुना में हरतालिका तीज का त्योहार महिलाओं ने श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया। विकास नगर सिद्धेश्वरी माता मंदिर पर पूजन कर रही महिलाओं ने 26 अगस्त देर रात बताया, सुबह से महिलाएं निर्जला व्रत रहती है रात को चार बार शिव पार्वती का पूजन होता है। सुबह विसर्जन के साथ व्रत पूर्ण होता है। माता पार्वती ने यह व्रत किया था। तभी से महिला पति की लंबी आयु के लिए व्रत करती है।