राजधानी जयपुर में सीएसटी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुहाना इलाके से अवैध हथियारों के साथ दो आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार किया। आरोपी एमपी से अवैध हथियार लाकर सप्लाई करते थे। पुलिस कमिश्नर बीजू जार्ज जोसेफ के निर्देश पर सीएसटी टीम ने कार्रवाई की है। एडिशनल कमिश्नर कैलाश चंद बिश्नोई ने जानकारी दी है।