बिहटा थाना क्षेत्र के कन्हौली गांव के पास ऑटो की टक्कर से एक बाइक सवार युवक घायल हो गया। जिसे इलाज हेतु स्थानीय निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। जहां घायल बाइक सवार युवक का इलाज चल रहा है। दुर्घटना गुरुवार की देर शाम 7:41 के करीब की बताई जाती है। घायल बाइक सवार खगोल का रहने वाला राजू कुमार बताया गया है।