Download Now Banner

This browser does not support the video element.

गुरारू: गेंद बिगहा गांव में दैनिक पत्रकार अमित यादव की मां का निधन

Guraru, Gaya | Oct 3, 2025
गुरारू प्रखंड के गेंद बिगहा गांव निवासी दैनिक पत्रकार अमित यादव की मां का निधन शुक्रवार तड़के हो गया। वे लगभग 80 वर्ष की थीं। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, गुरुवार की देर रात उन्होंने भोजन किया और सामान्य रूप से सोईं। शुक्रवार की सुबह करीब 4 बजे अचानक पेट में गैस की शिकायत हुई। परिवारजन उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी उनकी मौत हो गई।
Read More News
T & CPrivacy PolicyContact Us