सिविल कोर्ट के सीजेएम न्यायालय ने मंगलवार की दोपहर 1 बजे उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह समेत 15 लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। यह मामला लगभग 10 साल पुराना है। मामला 9 सितंबर 2015 का है। उस दिन माल गोदाम के पास भाजपा नेता दयाशंकर सिंह और उनके साथियों ने जाम लगाया था। इस दौरान आम लोगों का रास्ता अवरुद्ध कर दिया गया था।