जानकारी के अनुसार रामगढ़ थाना क्षेत्र के सदुल्हपुर गांव में मामूली विवाद को लेकर कुछ लोगों ने एक महिला को मार-पीट कर घायल कर दिया। घायल महिला को परिजनों के द्वारा रामगढ़ रेफरल अस्पताल में लाया गया। जहां घायल महिला का इलाज मंगलवार की दोपहर डॉक्टरों द्वारा किया गया। घायल महिला थाना क्षेत्र के सदुल्हपुर गांव की रहने वाली कमती देवी बताई जाती है।