होली के पारंपरिक गीतों के साथ रामपुर सिंडाय स्थित भोजपुरी अभिनेत्री सीमा सिंह के घर पर होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर महिला मंच की समाज सेवी महिला सुमन कुमारी मुख्य अतिथि के तौर पर इस कार्यक्रम में शामिल हुए। समारोह में शामिल होने के लिए दूर-दूर से काफी संख्या में लोग पहुंचे। कार्यक्रम में प्रभाकर त्रिवेदी ने होली के गीत गाए।