शाहजहांपुर। जिला अधिकारी ने रात 8:30 बजे गर्रा नदी का निरीक्षण किया और इस दौरान जानकारी दी कि अगले 24 घंटे बेहद खतरे वाले हैं। अधिकारियों के अनुसार जलस्तर में दो फीट तक और वृद्धि हो सकती है, जिससे निचले इलाकों में पानी फैलने की संभावना है। लोगों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुँचने और अपना जरूरी सामान साथ ले जाने की चेतावनी दी गई है।