शनिवार लगभग दिन के 12:00 बजे मनसा हॉकी हीरो एशिया कप-2025 की ट्रॉफी गौरव यात्रा मधुबनी पहुंचा है। वहीं वाटसन स्कूल के खेल मैदान में मधुबनी डीएम आनंद शर्मा एवं मधुबनी एसपी योगेंद्र कुमार ने भव्य स्वागत किया है। मौके पर मधुबनी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी परिमल कुमार मधुबनी,जिला खेल पदाधिकारी के साथ-साथ अन्य खिलाड़ी मौजूद थे। डीएम एवं एसपी को सम्मानित भी किया गया।