Golmuri Cum Jugsalai, Purbi Singhbhum | Sep 10, 2025
बर्मामाइन्स क्षेत्र में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि स्कूली बच्चों को लेकर जा रहा एक वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। 2:00 मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में कई बच्चे घायल हो गए, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों को बाहर निकाला गया।