आगरा में यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर ने कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं, प्रशासन व जनप्रतिनिधि लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा ले रहे हैं, पूर्व विधायक भाजपा प्रदेश मंत्री राम प्रताप सिंह चौहान ट्रैक्टर पर बैठकर निकले, उन्होंने गांव की गिजौली, डेरा बंजारा सहित अन्य गांव का निरीक्षण किया। और बाढ़ प्रभावित परिवारों से संवाद स्थापित किया।