रेवाड़ी जिले में इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर में हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड के कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारियों ने रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण यादव को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों का कहना है कि मुख्य कारण हरियाणा कर्मचारी सेवा सुरक्षा अधिनियम 2024 का लाभ न मिलना है।