हाजीपुर में शुक्रवार को शाम लगभग 4 बजे स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सेवा संस्थान के सचिव सुधीर शुक्ला ने मीडिया से बात करते हुए बताया बाल विवाह एक सामाजिक बुराई है। इसे रोकना बहुत जरूरी है। इसको लेकर जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है हालांकि स्थानीय जनप्रतिनिधि को भी ध्यान देने की आवश्यकता है। लड़की की शादी 18 वर्ष तथा लड़का का शादी 21 वर्ष के बाद होना चाहिए।