सुजानगढ़। महर्षि वाल्मीकि जयंती पर नई वाल्मीकि बस्ती स्थित बाबा लक्कड़ नाथ की बगीची से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मुख्य मार्गों से निकलती हुई मुख्य बाजार होती हुई वापस बगीची पहुंची। रास्ते में शोभायात्रा का कई जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान डीजे की धुन पर युवा महर्षि वाल्मीकि की जय के नारे लगा रहे थे।