भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आलोक ठाकुर के सुकमा प्रथम आगमन पर भाजपा जिला कार्यालय में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी साथ फूल माला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया, इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष धनीराम बारसे के नेतृत्व में पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी कार्यक्रम एवं आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी के विषय में चर्चा की गई।