कानपुर के किदवई नगर थाना क्षेत्र स्थित साकेत नगर में स्टंट कर स्कूली छात्रों की कार अनियंत्रित हो गई। तेज रफ्तार स्कूटी से जा टकराई। इस दर्दनाक हादसे में महिला की मौत हो गई। वहीं, उसकी 12 वर्षीय बेटी की कमर की हड्डी टूट गई। यह हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। परिजनों ने बताया कि कार के अंदर दो लड़कियां और लड़के थे। कार ड्राइव करने वाला लड़का नाबालिग था।