लटेरी नगर में सोमवार दोपहर 2 बजे बाबा रामदेव के जन्म उत्सव पर शोभायात्रा निकाली गई। तपोवन भूमि हनुमान मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए बड़ी मदागन के आश्रम पर पहुंची, जहां विधि-विधान और पूजा-पाठ के साथ समापन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग शोभायात्रा में शामिल हुए और नगर में जगह-जगह नागरिकों ने शोभायात्रा का स्वागत किया।