चंदौली जिले में गंगा का एक बार फिर रौद्र रूप देखने को मिला है। तेजी से गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। मंगलवार शाम सकलडीहा तहसील क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांवों के सिवानों में उफनती गंगा का पानी पहुंच गया है। गंगा किनारे बने घाट,चेंजिंग रूम डूब गए हैं। अभी हाल ही में गंगा के बाढ़ रौद्र रूप से जिले के सैकड़ो गांव चपेट में आए थे, पुनः बाढ़ से लोग चिंतित है।