जगनेर क्षेत्र के गांव भवनपुरा में गुरुवार दोपहर खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के तहत बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान कृषि वैज्ञानिकों डॉक्टर राधेश्याम सिंह ने किसानों को वर्तमान में खड़ी फसलों एवं आगामी फसलों के बारे में तकनीकी जानकारी दी। सलीम अली खां द्वारा खाद्य सुरक्षा मिशन योजना की जानकारी किसानों को दी गयी। इस दौरान वस्तु विशेषज्ञ जोरावर सिंह आदि रहे।