कोंडागांव जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पतोडा गांव के तालाब के पास सोमवार की रात करीब 12 बजे बाइक सवार ग्राम चारभाटा निवासी युवक अरविंद नेताम पिता घढ़वाराम और सिवन कोर्राम पिता साधूराम दोनों बाइक से गिरकर घायल हो गए। जिन्हें उपचार हेतु फरसगांव अस्पताल में लाकर भर्ती किया गया है। दोनों घायलों का उपचार फरसगांव अस्पताल में जारी है।