चरखी दादरी जिले में शिक्षा विभाग हरियाणा के तत्वावधान में 58वीं राज्य स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसके अंतर्गत शतरंज और बॉक्सिंग खेलों का आयोजन होगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार 8 सितंबर को कैप्टेन जिले सिंह स्कूल बिरही कलां में होगा।